दिया समाचार >
RSMSSB Admit Card 2021:
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार RSMSSB Admit Card SSO की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं
Agriculture Supervisor
RSMSSB Agriculture Supervisor परीक्षा 18 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए और केंद्र में सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। कैंडिडेट्स को अपना RSMSSB Krishi Parvekshak Admit Card के साथ एक आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, लेटेस्ट रंगीन फोटो और एक नीला पेन आदि भी ले जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र में किसी अन्य सामग्री को ले जाने की अनुमति नहीं है। इस संबंध में बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। कैंडिडेट्स एग्जाम में भाग लेने से पहले नोटिस जरूर पढ़ लें
एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस एग्जाम
में 5 भागों में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की
हैं और उम्मीदवारों को एग्जाम में 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत
उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। RSMSSB नॉन TSP और TSP
क्षेत्रों में 2254 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस
एग्जाम में सामान्य हिंदी के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 45 अंक के होंगे।
जीके, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति से 25 प्रश्न होंगे जो 75 अंक के
होंगे। प्रश्नों की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन
देखें