मुख्यमंत्री अशोक गहलोत SMS अस्पताल से डिस्चार्ज अस्पताल से सीधे मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, -डॉक्टर्स ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट्स का अध्ययन करने के बाद अच्छी रिकवरी को देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। दरअसल, SMS अस्पताल के कार्डिक केयर यूनिट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिकवरी में रखा गया था। उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हुआ था।

एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है। आज सुबह SMS अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, मुख्यमंत्री के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, SMS मेडिकल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा सहित मेडिकल मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट पर डिस्कशन किया, फिर डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया।

डिस्चार्ज होने के बाद मोती डूंगरी दर्शन करने पहुंचे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के SMS अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और वैभव गहलोत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में पहुंचे। यहां मंदिर महंत कैलाश चंद शर्मा ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर महंत ने दोनों को भगवान के आशीर्वाद के रूप में चूनर पहनाई। भोग लगाकर प्रसाद के लड्डूओं का थाल दिया। इसके बाद वैभव गहलोत ने अपने हाथ से मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों को प्रसाद भी बांटा।

और नया पुराने